Section 8 bsa
Creation and presentation by adv.pankaj joshi जहां सफलता एक दस्तुर है जहां सफलता एक गुरुर है Law by mind feeding method Unique method in the whole of India धारा 8, भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), 2023 — षड्यंत्र (Conspiracy) में सह-अभियुक्तों के कथन, कार्य एवं लेखन की प्रासंगिकता धारा 8 BSA, 2023 यह कहती है कि यदि यह विश्वास करने का उचित आधार हो कि दो या दो से अधिक व्यक्तियों ने किसी अपराध या अवैध कार्य को करने के लिए षड्यंत्र (Conspiracy) किया है, तो उनमें से किसी एक व्यक्ति द्वारा उस सामान्य उद्देश्य (Common Design) के संबंध में कही गई बात, किया गया कार्य या लिखा गया दस्तावेज सभी षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध प्रासंगिक (Relevant) होगा। आवश्यक तत्व (Essentials) दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच षड्यंत्र होना चाहिए। षड्यंत्र के अस्तित्व का प्रथमदृष्टया (Prima Facie) आधार होना चाहिए। कथन, कार्य या लेखन सामान्य उद्देश्य (Common Intention/Common Design) से संबंधित होना चाहिए। वह कथन या कार्य षड्यंत्र के दौरान किया गया हो। सरल उदाहरण मान लीजिए A, B और C बैंक...