ENGLISH
Total marks
Translate the para into English
1.इंटरनेट आज हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। हम इंटरनेट की मदद से घर पर कई काम करते हैं। हम ई-मेल भेज सकते हैं और आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हैं। इंटरनेट हमें दुनिया से जोड़ता है। हम इसके माध्यम से समाचार पढ़ते हैं और अपने मित्रों तथा रिश्तेदारों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थी इंटरनेट से अध्ययन सामग्री प्राप्त करते हैं। व्यापारी इंटरनेट से अपना व्यवसाय बढ़ाते हैं। हमें इंटरनेट का उपयोग सावधानी से करना चाहिए। हमें अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। हम इंटरनेट से बहुत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
2.बाल श्रम हमारे समाज की एक बड़ी समस्या है। गरीबी और परिवार की आर्थिक परेशानी के कारण कई बच्चे छोटी उम्र में काम करते हैं। वे पढाई को बीच में छोड़ देते हैं ।बच्चों को स्कूल में पढ़ना चाहिए और खेल के मैदान में खेलना चाहिए।सरकार ने बाल श्रम रोकने के लिए कई कानून बनाए हैं, लेकिन केवल कानून इस समस्या को खत्म नहीं करेगा । इसके लिए समाज और परिवार को भी जागरूक होना होगा। हमें बच्चों को एक उज्जवल भविष्य देना चाहिए।
Comments
Post a Comment